पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म शेर सिंह (Bhojpuri Movie Sher Singh) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये पहली बार है जब भोजपुरी स्क्रीन पर फुल लेंग्थ किसी फिल्म में दोनों को एक दूसरे के साथ देखा जाएगा।

‘शेर सिंह’ में दर्शकों को खतरनाक स्टंट और एक्शन सीन्स, फाइट सीक्वेंस और पवन – आम्रपाली के बीच यूनिक रोमांस भी देखने को मिलेगा। शशांक राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज होगी।

यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज फ़िल्म ‘शेर सिंह’ के 4 मिनट 11 सेकेंड के ट्रेलर में एक्शन जबरदस्त है। ट्रेलर के पहले 1 मिनट 10 सेकेंड में सिर्फ पवन सिंह का एक्शन शेर के साथ नज़र आ रहा है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि पवन सिंह की एक्शन को पसंद करने वालों के लिए फ़िल्म परफैक्ट है। उसके बाद ट्रेलर में आम्रपाली दुबे की सिजलिंग एंट्री होती है, जिसके बाद पवन और अम्रपाली की नऑन स्क्रीन केमेस्ट्री की भी झलक मिलती है।

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म शेर सिंह
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म शेर सिंह
pawan singh ke bhojpuri film sher singh
pawan singh ke bhojpuri film sher singh
pawan singh bhojpuri film sher singh
pawan singh bhojpuri film sher singh
bhojpuri film sher singh ka poster
bhojpuri film sher singh ka poster
bhojpuri film sher singh
bhojpuri film sher singh
pawan singh ke bhojpuri film sher singh
pawan singh ke bhojpuri film sher singh



इसमें आम्रपाली, अशोक समर्थ की बेटी के किरदार में हैं, जिसकी रक्षा के लिए वे पवन सिंह को बॉडीगार्ड रखते हैं और उसका नाम शेर सिंह रखते हैं। फिर कुछ ऐसा होता है कि पवन और आम्रपाली के बीच प्यार की केमेस्ट्री बन जाती है। आगे जानने के लिए फ़िल्म का इंतजार करना होगा। ट्रेलर में संभावना सेठ भी बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘शेर सिंह’ का निर्माण पिंक स्टूडियो और एस राय मोशन पिक्‍चर्स के बैनर तले किया गया है। इस फ़िल्म की शूटिंग मुंबई, जोधपुर और लखनऊ के साथ बैंकॉक में भी हुई है। फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक शशांक राय हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। को –प्रोड्यूसर गायत्री केशरवानी और ठाकुर विजय सिंह है।

भोजपुरी फिल्म शेर सिंह के मुख्य कलाकार

फिल्‍म में पवन सिंह ,आम्रपाली दुबे , बृजेश त्रिपाठी, अशोक समर्थ, आयुषी तिवारी, संजय वर्मा, जसवंत कुमार, अजय सूर्यवंशी, स्वीटी सिंह, ग्लोरी मोहन्ता, मुकेश तिवारी, राजवीर यादव, जय सिंह, विजय सिंह दीपक सिंह,विकास तिवारी, बालगोविंद बंजारा और संभावना सेठ आदि मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे।

संगीत छोटे बाबा और श्याम – आज़ाद का है। गीत लिखा है मनोज मतलबी , श्याम देहाती ,आज़ाद सिंह ,सुमित चंद्रवंशी ,विनय निर्मल ,धरम हिंदुस्तानी हैं।

गायक पवन सिंह, प्रियंका सिंह और अल्‍का झा हैं। छायांकन सुधांशु शेखर हैं। फाइट मल्‍लेश और ईपी राजवीर यादव का है।

देखिये पवन सिंह और आम्रपाली दुबे अभिनीत भोजपुरी फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर | Pawan Singh and Amrapali Dubey starrer Bhojpuri Film Sher Singh Trailer

ये भी देखें:
खेसारी लाल यादव का गाना
भोजपुरी हीरोइन का नाम और फोटो
भोजपुरी हीरोइन का वॉलपेपर
बेवफा सनम हो गइलू
कल्लू का गाना कदुआ के रस
देखिये सुपर हिट कल्‍लू का गाना जान लोगी क्‍या हो
खेसारी लाल यादव का गाना ओढ़नी के रंग हरीहर बा

Bhojpuri Hero and Hero No 1 Arvind Akela Kallu Photo and Wallpaper
Must See:
अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना पटरी पर रेल अकेल चली को मिला 2 मिलियन व्यूज
रितेश पांडेय और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना रहबू कूल कूल

लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म न्यूज़ (Latest Bhojpuri Film News) देखने के लिये हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।

Previous articleभोजपुरिया दर्शकों की पसंद बनी निरहुआ की भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला
Next articleनिरहुआ और आम्रपाली दुबे एक साथ भोजपुरी फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.