भोजपुरिया दर्शकों की पसंद बनी निरहुआ की भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला

निरहुआ और यू ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला बॉक्‍स ऑफिस पर फुल टू धमाल मचा रही है।  इस वीकेंड यह भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला बिहार, झारखंड, मुंबई और नेपाल में बड़े पैमाने पर रिलीज की गई, जिसके बाद यह दर्शकों की पहली पसंद बन कर उभरी है। फिल्म का कारोबार के मामले में भी सफल साबित हो रही है।

मनोरंजन से भरपूर फिल्म फिल्‍म लल्‍लू की लैला को बॉक्स ऑफिस मिली सफलता पर फिल्‍म के निर्माता रत्‍नाकर कुमार और निर्देशक सुशील कुमार उपाध्‍याय समेत फिल्‍म की पूरी कास्‍ट एंड क्रू खुश है। देसी स्‍टाइल के जरिये फिल्‍म में निरहुआ का लुभावना अंदाज दर्शकों को खूब लुभा रहा है। तो आम्रपाली दुबे भी कम नहीं हैं। उन्‍होंने ने भी अपने अभिनय और धमाकेदार नृत्‍य से लोगों को खूब रिझा रही हैं। इसके अलावा न्‍यूकमर यामिनी सिंह की अदाओं का जलवा भी दर्शकों के सर पर चढ़कर बोल रहा है। वे फिल्‍म में अपनी ओर ध्‍यान खींचने में सफल रही हैं।

इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी अभिनेता सुशील सिंह और प्रकाश जैश का शानदार अभिनय का सिलसिला जारी रहा है। इस फिल्‍म को बिहार में विजय लक्ष्‍मी मूवीज प्रा. लि. और मुंबई में हीरा प्रा. लि. के द्वारा रिलीज किया गया है। इस फिल्‍म का निर्माण भोजपुरी सिनेमा के वर्तमान छवि में बदलाव लाने का एक सार्थक प्रयास है। फिल्‍म के को – प्रोड्यूसर सुशील सिंह और प्रकाश जैश हैं, जो खुद भी फिल्‍म में नजर आ रहे हैं। एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर इमरोज अख्‍तर (मुन्‍ना) हैं। कहानी संजय राय की है।

दिनेशलाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला के मुख्य कलाकार

फिल्‍म में दिनेशलाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडेय, प्रकाश जैश, बीआईबी बीजेंद्र सिंह, जे नीलम, रीना रानी, दीपक सिन्‍हा, देव सिंह मुख्‍य भूमिका में हैं। मधुकर आनंद इस फिल्‍म के संगीतकार हैं और आजाद सिंह, संतोष पुरी व संदीप साजन गीतकार। एक्‍शन दिलीप यादव का है और पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। कोरियोग्राफी राम देवन, कानू मुखर्जी और दिलीप मिस्‍त्री ने की है।

निरहुआ की भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला की कुछ तस्वीरें

निरहुआ की भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला
निरहुआ की भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला
निरहुआ भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला
निरहुआ भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला
लल्‍लू की लैला भोजपुरी फिल्‍म
लल्‍लू की लैला भोजपुरी फिल्‍म
भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला का पोस्टर
भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला का पोस्टर
भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला
भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला

ये भी देखें:
खेसारी लाल यादव का गाना
भोजपुरी हीरोइन का नाम और फोटो
भोजपुरी हीरोइन का वॉलपेपर
बेवफा सनम हो गइलू
कल्लू का गाना कदुआ के रस
देखिये सुपर हिट कल्‍लू का गाना जान लोगी क्‍या हो
खेसारी लाल यादव का गाना ओढ़नी के रंग हरीहर बा

Bhojpuri Hero and Hero No 1 Arvind Akela Kallu Photo and Wallpaper
Must See:
अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना पटरी पर रेल अकेल चली को मिला 2 मिलियन व्यूज
रितेश पांडेय और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना रहबू कूल कूल

लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म न्यूज़ (Latest Bhojpuri Film News) देखने के लिये हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।

Previous articleमनोरंजन का जखीरा है भोजपुरी फिल्‍म लल्‍लू की लैला : दिनेशलाल यादव निरहुआ
Next articleपवन सिंह और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.