20 अप्रैल को रिलीज होगी कल्‍लू व शुभम तिवारी स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे

कल्‍लू व शुभम तिवारी स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे
कल्‍लू व शुभम तिवारी स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे

सुपर स्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू और शुभम तिवारी स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे 20 अप्रैल को रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्‍म के निर्माता ओम प्रकाश तिवारी ने दी। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म काफी अच्‍छी और इंटरटेनिंग है। इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया है। यू-ट्यूब पर वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड के भोजपुरी चैनल पर अब तक फिल्‍म ‘सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे’ को 934,026 से भी अधिक हिटस मिले हैं। इससे हमें उम्‍मीद है कि फिल्‍म बॉक्‍स आफिस पर कमाल करने वाली है।

उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है, जो इंडस्‍ट्री की चर्चित निर्देशक हैं। दर्शकों को उनकी फिल्‍में काफी पसंद आती हैं। इससे भी हमें भरोसा है कि यह फिल्‍म सुपर हिट जायेगी। भोजपुरिया परिवेश के हिसाब से बनाई गई भोजपुरी फिल्‍म सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे में मल्‍टी कास्टिंग है, जिसका फायदा फिल्‍म को मिलने की पूरी उम्‍मीद है। सुपर स्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू और ऋतु सिंह के साथ शुभम तिवारी और किरण सिंह की जोड़ी भी सिने स्‍क्रीन का तापमान बढ़ायेगी। साथ ही अवधेश मिश्रा और मनोज टाइगर का एपीयरेंस फिल्‍म के कैनवास को और बड़ा आयाम देने वाला है। कुल मिलाकर कहूं, तो इस फिल्‍म में इंटरटेंमेंट, इंटरटेंमेंट और इंटरटेंमेंट ही मिलेगा।

ये भी पढ़ें: रिषभ कश्यप गोलू ने फिर दिखाया दम यूपी और दिल्ली में

तिवारी के अनुसार, फिल्‍म के गाने और डायलॉग्‍स लोगों के दिल को छूने वाले हैं। इसलिए अब हम भोजपुरिया दर्शकों को इंतजार नहीं करवायेंगे और 20 अप्रैल को फिल्‍म रिलीज करेंगे। बता दें‍ कि 3 फिल्‍म इंटरटेंमेंट, शांति मोशन पिक्‍चर्स के एसोसिएशन के साथ ओम सिने एंटरटेमेंटस प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म सरकायलो ख‍टिया जाड़ा लागे में अरविन्द अकेला कल्लू, शुभम तिवारी, ऋतु सिंह, किरण सिंह, आयुषी तिवारी, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, पराग पाटिल, राकेश त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव मुख्‍य भूमिका में हैं।

फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में संगीत सावन कुमार ने दिया है। गीत आज़ाद सिंह, श्याम जी श्याम, प्यारे लाल यादव,  पिंटू गिरी ने लिखे हैं, जबकि उसमें आवाज अरविंद अकेला कल्‍लू, प्रियंका सिंह, सावन कुमार, ममता राउत, शुभम तिवारी, रंजीता शर्मा, अलका झा, आलोक कुमार, किरण साहनी ने दिया है। पटकथा व संवाद राकेश त्रिपाठी, फाइट दिलीप यादव, डांस रिक्की गुप्ता, अशोक मयंक, कला अंजनी तिवारी का है।

Previous articleभोजपुरी फिल्म दगाबाज का पहला पोस्टर लांच | Dagabaz Bhojpuri Movie First Look
Next articleहल्फा मचा के गइल भोजपुरी फिल्म ट्रेलर | Halfa Macha Ke Gail Bhojpuri Film Trailer

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.