भोजपुरी फिल्म संघर्ष 24 अगस्त को होगी प्रदर्शित

भोजपुरी फिल्म संघर्ष में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी
भोजपुरी फिल्म संघर्ष में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म संघर्ष का प्रदर्शन 24 अगस्त से भव्य पैमानों पर जायेगी। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों की पहले काफी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म के सभी गानों को बहुत पसंद किया जा रहा है।

फ़िल्म का ट्रेलर और गानों को सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड चैनल व जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत एवं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. कृत सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के जीवंत अभिनय से सजी का फिल्म संघर्ष संपूर्ण परिवार के साथ देखने लायक मर्मस्पर्शी सिनेमा का निर्माण किया गया है।

भोजपुरी फिल्म संघर्ष का ट्रेलर

एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर यह फिल्म बेटियों के महत्व के बारे में समाज के हर वर्ग को एक अच्छा मैसेज देने का काम करेगी। इस फिल्म के जरिये ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

फिल्म संघर्ष के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह निर्माता हेमंत गुप्ता तथा कार्यकारी निर्माता मुन्ना हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कुशल निर्देशक पराग पाटिल। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।

गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, पवन पांडेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद व धनंजय मिश्रा ने। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य रिक्की गुप्ता व महेश आचार्य, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी, मार्केटिंग दिलशाद शाह, संकलन गुर्जंट सिंह का है।

भोजपुरी फिल्म संघर्ष के मुख्य कलाकार

खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, दीपक सिन्हा, सुमन झा, यादवेंद्र यादव आदि हैं।

भोजपुरी फिल्म संघर्ष में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी

भोजपुरी फिल्म संघर्ष में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी
भोजपुरी फिल्म संघर्ष में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी
Previous articleSatuwa jawaniya ke | सतुआ जवानीया के
Next articleगोइठा के अहरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.