युवा अभिनेता रिषभ कश्यप ‘गोलू’ ने मचाया बिहार में धमाल

Suno Sasurjee golu bhojpuri
Suno Sasurjee golu bhojpuri

भोजपुरी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से अपने करियर की शुरुआत करने वाल गोलू अब बड़ा हो गया है। जी हां, बतौर हीरो युवा अभिनेता रिषभ कश्यप ‘गोलू’ ने अपनी अभिनय प्रतिभा से एक बार फिर बिहार और झारखंड में धमाल मचा दिया है।

गोलू अभिनीत भोजपुरी फिल्म सुनो ससुर जी को जहां बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग मिली वहीं अब यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए दूसरे सप्ताह में भी भोजपुरी सिनेप्रेमियों की पहली पसंद बन गयी है।

इस फिल्म में गोलू का अभिनय दर्शकों को खूब मनोरंजित कर रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक सुब्बाराव है। जिन्होंने कई अपने निर्देशन में कई सुपरहिट फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए दी हैं।

golu bhojpuri Suno Sasurjee
golu bhojpuri Suno Sasurjee

फिल्म में दर्शक रिषभ कश्यप ‘गोलू’ और रिचा दीक्षित की कमेस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस जोड़ी ने अपने नोंकझोंक और प्यार मोहब्बत से दर्शकों को मनोरंजन के परम सुख का आभास कराया है। जिसका नतीजा फिल्म की सफलता के रूप में सामने निकल कर आया है। इतना ही नहीं फिल्म में दर्शक नामचीन अभिनेता अवधेश मिश्रा के अभिनय की भी काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

ड्रीम कैचर प्रोडक्शन द्वारा आरकेजे फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म के निर्माता सनाया मकानी व इकबाल मकानी हैं। सहनिर्माता राजकुमार जैन हैं। फिल्म में मधुर संगीत दिया है राजेश झा ने जबकि गीत का लिखा है संतोष उत्पाती, प्यारे लाल यादव ‘कविजी’, मनोज मतलबी व यादव राज ने। फिल्म में नृत्य निर्देशन रामदेवन व दिलीप मिस्त्री का है।

मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। विदित हो कि रिषभ कश्यप गोलू ने एक बार फिर से अपनी बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया है। इसके अलावा लगातार और भी कई फिल्मों में गोलू सभी को अपना दीवाना बनाने वाले हैं।

Youth Actor Rishabh Kashyap ‘Golu’ rock Bihar with his latest bhojpuri movie Suno Sasurjee.

ये भी देखें:
भोजपुरी हीरोइन का वॉलपेपर
भोजपुरी गाना

Previous articleधूम मचा रहा है पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का ट्रेलर
Next articleपवन सिंह और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना छलकत हमरो जवनिया रिकॉर्ड तोड़ हिट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.