यू ट्यूब पर भी पवन सिंह की बादशाहत

Pawan Singh supremacy is also on YouTube
Pawan Singh supremacy is also on YouTube

भोजपुरी सिनेमा के सिरमौर व पावरस्टार पवन सिंह बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने के साथ-साथ यू ट्यूब पर भी बादशाहत कायम किये हैं। जी हां, इन दिनों उनके होली गीत का ऑडियो या वीडियो जब भी यू ट्यूब पर अपलोड किया जाता है तो देखते ही देखते अच्छे खासे व्यूज के साथ टॉप 5 की ट्रेंडिंग में आ जाता है। हाल ही में होली गीत ‘बबुआन के जान’ का वीडियो एक ही दिन में ट्रेंडिंग में टॉप 5 स्थान पर ट्रेंड किया है।

देखिये: होली में आग लागल

इसके अलावा होली गीत ‘माजा मारs तारू’ का ऑडियो सांग मात्र एक ही दिन में ट्रेंडिंग में टॉप 5 स्थान पर ट्रेंड किया है, जिसे पवन सिंह ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। दूसरा होली गीत ‘सूख गईल रहरिया’ टॉप 5 फिर 6 और अब टॉप 15 स्थान पर ट्रेंड किया है साथ ही मात्र इस गीत को तीन दिन में 1.5 मिलियन व्यूज मिला है। इस होली गीत का वीडियो सुप्रसिद्ध वेव म्यूजिक कंपनी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

देखिये: PAWAN SINGH PHOTO & WALLPAPER | पवन सिंह का फोटो

हिंदुस्तान के होली नाम से होली गीत के अल्बम में होली की मस्ती से भरपूर की कई गाने हैं। उन गानों में गायिकी के सिरमौर पवन सिंह, अक्षरा सिंह और पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह के मधुर स्वर हैं। पवन सिंह और आइकॉन अक्षरा सिंह के मस्ती भरे अभिनय, नृत्य और मधुर स्वर से संगीतप्रेमी खूब आनंदित कर रहे हैं। गीतकार मनोज मतलबी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ‘बसही’ ने।

देखिये: पवन सिंह का जीवन परिचय

Pawan Singh’s supremacy is also on YouTube

Previous articleरितेश पांडेय का होली गीत हुआ सोशल मीडिया में वायरल
Next articleदिनेशलाल यादव निरहुआ व मणि भट्टाचार्य स्‍टारर भोजपुरी फ़िल्म सौगंध होली पर होगा रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.