पवन सिंह की फ़िल्म माँ तुझे सलाम का ट्रेलर हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह के फुल एक्शन पैक्ड से भरपूर बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म माँ तुझे सलाम का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

सुप्रसिद्ध फिल्म मेकर अभय सिन्हा की म्यूजिक कंपनी यशी म्यूजिक से यह ट्रेलर लांच किया गया है। ट्रेलर में पवन सिंह का सुपर पावर नज़र आ रहा है। जब से इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर लांच किया गया था, तब से ही इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। अब जैसे ही फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया, उनके फैन्स और सिनेप्रेमियों के बीच फ़िल्म को लेकर काफी क्रेज़ स्थापित हो गया है।

देखिये: भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलु

देशभक्ति पर बनी इस फिल्म में पवन सिंह बन्दूक लिए खतरनाक एक्शन करते दिख रहे हैं। हालाँकि पवन सिंह ने अब तक देशभक्ति पर आधारित कई फिल्में की हैं, लेकिन यह फिल्म उनकी अन्य सभी फिल्मों से बहुत अलग है। फ़िल्म का ट्रेलर देख कर लग रहा है कि फ़िल्म के कलाकार और फिल्म दोनों ही दमदार है, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।

फ़िल्म का शानदार व रमणीय स्थलों पर फिल्मांकन एवं मधुर गाने इस फ़िल्म का प्लस पॉइंट है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और मधु शर्मा भी पॉवरफुल किरदार में हैं। पवन सिंह के दमदार अभिनय से सजी इस फिल्म को यशी फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित किया गया है।

फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा व समीर आफताफ हैं। सहनिर्माता बलेश जैन व मैड्ज मूवीज हैं। फिल्म का निर्देशन असलम शेख़ ने किया है। कथा असलम शेख, पटकथा इश्तियाक शेख बंटी व एस ए तथा संवाद सुरेन्द्र मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार अविनाश झा घुंघुरू ने मनोज मतलबी, अशोक कुमार दीप, अजीत मंडल व सुमित चन्द्रवंशी के लिखे गीतों से संगीत से सजाया है। छायांकन वासु, नृत्य पप्पू खन्ना, मोना सईद, सविता वागमरे, मारधाड़ दिलीप यादव का है।

माँ तुझे सलाम के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मधु शर्मा, सुरेन्द्र पाल सिंह, एहसान खान, प्रकाश जैन, अयाज़ खान, सुदेश कौल, सुनील बॉब, मनोज टाइगर, अंशुमान सिंह, सूर्या द्विवेदी, नूरी परवेज़, मास्टर हर्षित, बेबी रिफा, शिविका दीवान, लिज़्ज़ा मलिक, समीर आफताब हैं।

Previous articleAile Na Saiya Mor Arab Se | अइले ना मोर सइया अरब से
Next articlePiyawa Se Pahile Hmar | पियवा से पाहिले हमार रहलू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.