पवन सिंह की फिल्म सइयां सुपरस्टार का एप्स लांच

Pawan Singh starrer Bhojpuri movie Saiyaan superstar App Launched
Pawan Singh starrer Bhojpuri movie Saiyaan superstar App Launched

पावरस्टार पवन सिंह स्टारर श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म सइयां सुपरस्टार का एप्स लांच किया गया है। जी हां, पहली बार कोई भोजपुरी फिल्म दर्शकों की सुविधा के लिए एंड्राइड प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। अब कभी भी कहीं भी फिल्म सइयां सुपरस्टार के एप्स को इंस्टाल कर देखा जा सकता है।

सइयां सुपरस्टार पहली भोजपुरी फिल्म बन चुकी है, जो एंड्राइड एप्लिकेशन पर लाइव उपलब्ध है। पवन सिंह की फिल्म सइयां सुपरस्टार का एप्स दर्शकों को ध्यान मे रखते हुए बनाया गया हैं। जिसे इंस्टॉल करने पर सइयां सुपरस्टार की लेटेस्ट खबरें, गाने, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी मनोरंजन पूर्ण जानकारी देखी जा सकती हैं। इसके लिए यूजर को कोई पे नहीं करना होगा।

विदित हो कि कुछ दिनों पहले मानी जानी म्यूजिक कंपनी एंटरटेन म्यूजिक भोजपुरी द्वारा सइयां सुपरस्टार का एंड्रॉइड एप्लिकेशन जारी कर हर दर्शकों के पॉकेट तक पहुँचने की कोशिश की गई है, जो काफी हद तक कामयाब भी होती दिख रही है। अब तक काफी लोगों द्वारा इंस्टाल किया जा चुका है। इस एप्स को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्‍तुत किया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि 1 दिसंबर से बिहार, झारखण्ड, मुंबई, गुजरात और नेपाल के सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शित की गई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। यंग्रीयंग मैन व गायिकी के सिरमौर पवन सिंह और भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह की लकी जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। साथ ही युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू लाजवाब अभिनय को भी बहुत सराहा जा रहा है।

इस फिल्म को बिहार और झारखंड में इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर प्रवीण सिन्हा ने रिलीज किया है। मेगा बजट की इस फिल्म के निर्माता जाने माने फिल्म मेकर प्रेम राय हैं। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार ने किया है। लेखक धनंजय कुमार हैं। सह निर्माता नीरज शर्मा हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। गीत मनोज मतलबी, आर आर पंकज, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखे हैं जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। छायांकन फिरोज खान, नृत्य निर्देशन रामदेवन, मारधाड़ बाजीराव का है। कला अंजनी तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर राकेश सिंह हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, राज प्रेमी, संजय यादव, कृष्णा कुमार, बृजेश त्रिपाठी, मनीष चतुर्वेदी, संजय वर्मा, अभय राय, सलिल सुधाकर, सकीला मजीद, इला पांडेय, धामा वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुधाकर मिश्रा, रश्मि शर्मा, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, जफर खान, एच.एस. द्विवेदी, रागिनी राय, सोनी पटेल, शिवेश तिवारी, राकेश सिंह, मोनू आदित्य सिंह, सोनी झा, माही तिवारी, तमन्ना सिंह, सपना श्रीवास्तव आदि हैं।

Pawan Singh starrer Bhojpuri movie Saiyaan superstar App Launched

Previous articleबिग बॉस के बाद फिर से भोजपुरी पर्दे पर वापसी कर रही हैं मोनालिसा
Next articleदिल के दरिया में | Dil Ke Dariya Mein | Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.