पावरस्टार पवन सिंह और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की हैट्रिक

पावरस्टार पवन सिंह और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह
पावरस्टार पवन सिंह और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह

भोजपुरिया माटी का नायब हीरा, गायिकी के सिरमौर व पावरस्टार पवन सिंह ने जहाँ भोजपुरी सिनेमा एवं संगीत में बुलंदी को छूआ है, वहीं करोड़ो सिनेप्रेमियों दिल में प्रेम पूर्वक राज कर रहे हैं। उनके फैंस और उनकी चाहत का आलम यह है कि चाहे वह फिल्म हो या फिल्म गाने या फिर लाइव शो हो, हर प्लेफॉर्म पर दीवानगी हद से दिख ही जाती है। पवन सिंह के साथ जुड़े बतौर फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह भी उनके बहुत बड़े फैन हैं और वे पवन सिंह को अपने लिए लकी मानते हैं। सुपरस्टार और निर्देशक की जोड़ी में अब तक भोजपुरिया राजा, सत्या एवं धड़कन तीन भोजपुरी फिल्में रिलीज हुई हैं और यह तीनों हैट्रिक फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। अब यू ट्यूब पर भी इस सफल जोड़ी ने एक बार फिर हैट्रिक मारी है। यू ट्यूब पर तीनों फिल्में अपलोड की गई हैं और तीनों फिल्मों को एक – एक करोड़ से ज्यादा व्यूज अभी तक मिले हैं। यह अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है, जो पहली बार देखने को मिला है।

उल्लेखनीय है कि पहली भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा का आल डीजिटल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने लिया है। वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रा.ली. के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह व सहनिर्माता संदीप सिंह, निर्देशक सुजीत कुमार सिंह तथा लेखक वीरू ठाकुर व संगीतकार मधुकर आनंद हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह के साथ काजल राघवानी, उमेश सिंह, बृजेश त्रिपाठी, सनी सिंह, लोटा तिवारी आदि हैं।

दूसरी भोजपुरी फिल्म सत्या का निर्माण श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया। फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान एवं निर्देशक सुजीत कुमार सिंह तथा लेखक वीरू ठाकुर व संगीतकार छोटे बाबा हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मेहमान कलाकार भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और निधि झा हैं।

तीसरी भोजपुरी फिल्म धड़कन किशोरी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म धड़कन के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी और शिखा मिश्रा हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह तथा लेखक वीरू ठाकुर व संगीतकार मधुकर आनंद हैं।

मुख्य भूमिका में पावरस्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, शिखा मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय तथा मेहमान कलाकार निधि झा हैं।

Pawan Singh and director Sujit Kumar Singh’s hatrick

Previous articleBhojpuri song Chester Mein Tester Satake | चेस्टर में टेस्टर सटाके
Next articleमहिलाओं की पसंद भोजपुरी फिल्‍म आर पार के माला चढ़ईबो गंगा मईया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.