पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म शेर सिंह की शूटिंग शुरू

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फिल्म वांटेड हिट होने के बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अपोजिट यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे नज़र आएंगी। निर्देशक शशांक राय की भोजपुरी फिल्म शेर सिंह की शूटिंग आज से शुरू हो चूका है मुंबई में ! हालांकि इस फिल्म का एक शेड्यूल की शूटिंग बैंकाक, पटाया में किया जाएगा। ये जानकारी खुद निर्देशक शशांक राय ने दी। फ़िल्म में पवन – आम्रपाली के अलावा बॉलीवुड खलनायक अशोक समर्थ, जसवंत कुमार, संजय वर्मा, स्विटी सिंह भी नज़र आएंगे।

भोजपुरी फिल्म शेर सिंह के शूटिंग शुरू होते ही भोजपुरी बॉक्स आफिस की गर्मी बढ़ने लगी है। चारों ओर इस फ़िल्म के चर्चे हैं। खासकर ट्रेड पंडितों को लगता भी है कि ये जोड़ी भोजपुरी सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। उनका कहना है कि दोनों इस इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। दोनों का अपना ऑडियंस वर्ग है, जिसका लाभ फ़िल्म को प्लस होकर मिल सकता है। वैसे भी पवन सिंह की पिछली फिल्म में आम्रपाली ने रात दिया बुता के गाना किया था, जिस करोड़ो लोगों ने देखा। यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। इसी आधार पर ट्रेड पंडितों के गणित कहता ही कि फ़िल्म सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।

फ़िल्म के निर्माता – निदेशक शशांक राय को भी शेर सिंह से काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि फ़िल्म में बहुत कुछ नया होगा। यह बहुत बड़ी और मनोरंजन करने वाली फिल्म है। फिल्म ”शेर सिंह” में एक्शन और रोमांस का लेवल अलग ही होगा। जहां फ़िल्म में पवन सिंह का किरदार शानदार है, वहीं आम्रपाली दुबे भी कम नज़र नहीं आएंगी। फ़िल्म के गाने और डांस में भी वेरिएंट्स मिलेंगे। कुल मिला कर फ़िल्म दर्शकों के दिल को छू लेने वाली है।

निर्देशक शशांक राय ने बताया कि भोजपुरी फिल्म शेर सिंह के संगीतकार छोटे बाबा हैं, जबकि गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, मनोज मतलबी हैं। इस सुरीले गानों में आवाज इंदु सोनाली, व्यास जी, खुशबू जैन, अलका झा और प्रियंका सिंह की है। को – प्रोड्यूसर मनीष सिंह हैं । फ़िल्म की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। डीओपी सुधांशु शेखर, इपी – राज वीर, एचओईपी राज वीर हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर ठाकुर विजय और, कविता सुनीता क्रिएशन का होगा।

Previous articleप्रमोद प्रेमी की भोजपुरी फिल्‍म मुन्‍ना मवाली का फर्स्‍ट लुक आउट
Next articleउधारी बाबू और प्रीति सिंह अभिनीत फिल्‍म मेरी बिटिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.