पांचवें सप्ताह में भी भोजपुरी फिल्म संघर्ष का दबदबा कायम

भोजपुरी समाज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश देते हुए जागरूकता का संचार कर सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष पांचवें सप्ताह में भी दबदबा कायम करते हुए सुपरहिट का पताका फहरा रही है। इतना ही नहीं पांचवें हप्ते में चौथे सप्ताह की अपेक्षा सिनेमाहाल भी बढ़े हैं। कई सिनेमाघरों में दुबारा फिल्म को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभी भी दर्शकों में जोश बरकार है और पूरे परिवार के साथ लोग दुबारा संघर्ष देखने जा रहे हैं।

आइये जानते है चिंटू पांडे की आने वाली फिल्मों के नाम

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष

भोजपुरी फिल्मों के प्रति सोच में परिवर्तन लेकर इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि मर्मस्पर्शी, सामाजिक, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्माण सही मायने में किया जाय तो दर्शक संघर्ष जैसी फिल्म को सर आँखों पर बैठाते भी हैं और सुपरहिट भी बनाते हैं। यही कारण है कि फ़िल्म संघर्ष को पूरे भारत में काफी सराहना मिल रही है, यहां तक की गैर भोजपुरी भाषी लोग भी इस फ़िल्म की सराहना करते हुए मिल रहे हैं।

इस फ़िल्म का ट्रेलर और गानों को सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है।

वर्ल्डवाइड चैनल व जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत एवं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. कृत सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के जीवंत अभिनय से सजी का फिल्म संघर्ष संपूर्ण परिवार के साथ देखने लायक मर्मस्पर्शी सिनेमा का निर्माण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म संघर्ष के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह निर्माता हेमंत गुप्ता तथा कार्यकारी निर्माता मुन्ना हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कुशल निर्देशक पराग पाटिल। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।

भोजपुरी फिल्म संघर्ष के कलाकार

मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, दीपक सिन्हा, सुमन झा, यादवेंद्र यादव आदि हैं।

Previous articleआइये जानते है चिंटू पांडे की आने वाली फिल्मों के नाम
Next articleभोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आज़ाद इम्प्पा ग्रुप को वोट देने की अपील की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.