देखिये लूलिया की कातिल अदा

Luliya girl nidhi jha
Luliya girl nidhi jha

लूलिया गर्ल के नाम से भोजपुरी फिल्म में फेमस अभिनेत्री निधि झा आज कल अपनी आने वाली अगली भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया की शूटिंग में व्यस्त है। गैंगस्टर दुल्हनिया की शूटिंग झारखण्ड के जमशेदपुर सहित विभिन्न खूबसूरत लोकेशन पर शुरू हो चुकी है।

A post shared by Nidhi (@nidhijha05) on

भोजपुरी फिल्म सत्या में पावरस्टार पवन सिंह के साथ लूलिया गाने से सिनेप्रेमियों के दिलों की धड़कन लूलिया गर्ल अदाकारा निधि झा फिल्म में गैंगस्टर किरदार में नज़र आने वाली है। इस फिल्म में निधि केंद्रीय भूमिका में हैं और उनके नायक हैं गौरव झा। इस फिल्म में निधि झा जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी।

हाल में ही फिल्म से जुड़ी तस्वीरें निधि झा ने सोशल मिडिया पर शेयर किया है, जिस में लूलिया काफी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लग रही हैं और उनकी ये कातिल अदा उनके फैनस को काफी पसंद आ रहा है।

A post shared by Nidhi (@nidhijha05) on

फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया की कहानी एक ऐसे लड़की की है जो गैंगस्टर बन जाती है। फिल्म के निर्माता कुमार विवेक और निर्देशक सौरभ सुमन हैं। इनकी माने तो ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ एक अच्छी और मनोरंजक फिल्म होगी। साथ ही फ़िल्म की पूरी शूटिंग जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

Previous articleरानी चटर्जी की फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग शुरू
Next articleBhojpuri Movie Deewanapan Shooting stills

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.