खेसारीलाल यादव की बर्थडे पार्टी पहुंची किसमिस भाभी

यूँ तो भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) की बर्थ डे पार्टी में फिल्मी सितारों का तांता लगा रहा, लेकिन इस दौरान किसमिस भाभी भी खेसारीलाल यादव को बधाई देने इस पार्टी में पहुंची और सबका दिल जीत लिया।

किसमिस भाभी
किसमिस भाभी

ये किसमिस भाभी कोई और नहीं, अपनी गुंजन पंत ही हैं। गुंजन जल्द ही बिग गंगा के शो बगल वाली जान मारेली में नज़र आने वाली हैं। यह शो चर्चित हिंदी हास्य सीरियल भाभी जी घर पर हैं के कांसेप्ट पर आधारित है, जिसमें गुंजन किसमिस भाभी के किरदार में नज़र आएंगी। यही वजह है कि जब वे खेसारीलाल यादव की बर्थडे पार्टी में पहुंची तो कुछ लोगों ने किसमिस भाभी कह कर भी बुलाया।

वहीं, गुंजन पंत ने खेसारीलाल यादव से मिलकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि खेसारीलाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार हैं। साथ ही वे भोजपुरी के नए कलाकारों के लिए इंसप्रेसन भी हैं, जो फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वे इंसान भी बेहद अच्छे हैं। आज उनका जन्मदिन है। उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वे अपने करियर में और आगे बढे। साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाते रहें

Previous articleसुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव के बर्थडे पर जमकर झूमे भोजपुरिया सितारे
Next articleपाखी हेगड़े का दर्शकों को होली का स्पेशल तोफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.