Home Bhojpuri film news | Bhojpuriya masala खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का फर्स्ट लुक लांच

खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का फर्स्ट लुक लांच

खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का फर्स्ट लुक

फ़िल्म निर्देशक प्रेमांशु सिंह द्वारा निर्देशित सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा स्टारर भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का फर्स्ट लुक लांच किया गया है।

यह फर्स्ट लुक याशी फिल्म्स म्यूजिक कंपनी द्वारा लांच किया गया है। भोजपुरी सिनेमा में यूनिक कथावस्तु पर बनी यह फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार है। भव्य पैमाने पर निर्मित की गई इस फिल्म का नया विषय दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला है। फिल्म के पोस्टर ख़ेसारी लाल यादव का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि वे भागते हुए दिख रहे हैं।

खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का फर्स्ट लुक
खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का फर्स्ट लुक

कहते हैं कि बदलाव कोई नया आदमी ही करता है तो वैसे ही भोजपुरी में पहली फिल्म बनाई है फ़िल्म निर्माता उमाशंकर प्रसाद ने। जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर के तले उन्होंने फ़िल्म भाग खेसारी भाग का निर्माण करके एक कोशिश किया है, जोकि साफ तौर पर फिल्म का पहला पोस्टर से पता चल रहा है। यह फ़िल्म कुछ न कुछ जरूर नया कॉन्सेप्ट और नया प्रयोग के साथ बनाई गई है। इस फिल्म में एक साथ खेसारी लाल यादव, स्मृति सिन्हा और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की

सुपरहिट रही तिकड़ी एक बार फिर इतिहास रचने वाली है। इस फिल्म से निर्मात उमाशंकर प्रसाद, निर्देशक, नायक, नायिका सहित पूरी टीम को नया इतिहास रचने की काफी उम्मीद है। खेसारी लाल और स्मृति की सुपर हिट जोड़ी फिर से बहुत दिनों बाद इस फिल्म से रिपीट हो रही है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म भाग खेसारी भाग के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं, उनकी यह पहली भोजपुरी फिल्म है। वे अपने प्रोडक्शन हाउस जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर से आगे भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करते रहेंगे।

फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं।फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है।

प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन मैनेजर राजन पांडेय हैं।

भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग के मुख्य कलाकार

मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।

पढ़िये : पवन सिंह का जीवन परिचय
पढ़िये : अक्षरा सिंह का जीवन परिचय
पढ़िये : खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय

Must see:

ये भी देखें:
खेसारी लाल यादव का गाना
भोजपुरी हीरोइन का नाम और फोटो
भोजपुरी हीरोइन का वॉलपेपर
बेवफा सनम हो गइलू
कल्लू का गाना कदुआ के रस
देखिये सुपर हिट कल्‍लू का गाना जान लोगी क्‍या हो
खेसारी लाल यादव का गाना ओढ़नी के रंग हरीहर बा

Bhojpuri Hero and Hero No 1 Arvind Akela Kallu Photo and Wallpaper
Must See:
अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना पटरी पर रेल अकेल चली को मिला 2 मिलियन व्यूज
रितेश पांडेय और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना रहबू कूल कूल

लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म न्यूज़ (Latest Bhojpuri Film News) देखने के लिये हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version