खेसारी लाल यादव की फिल्‍म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये का फर्स्‍ट लुक

Khesari Lal Yadav Bhojpuri film Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye First look
Khesari Lal Yadav Bhojpuri film Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye First look

Khesari Lal Yadav Bhojpuri film Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye First look released – अभय सिन्‍हा एंड इजमाईट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये का फर्स्‍ट लुक आज न्‍यू ईयर 2021 के पहले दिन जारी कर दिया गया। इस फिल्‍म का ट्रेलर भी जल्‍द ही जारी किया जायेगा। फिल्‍म में भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, सिजलिंग काजल राघवानी, मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म के जारी पोस्‍टर के एक भाग में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के साथ और दूसरे भाग में मधु शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक बताता है कि यह रोमांटिक फिल्‍म होने वाली है, जबकि नाम से पता चलता है कि यह सामाजिक और पारिवारिक फिल्‍म है।

भोजपुरी फिल्‍म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये के निर्माता अभय सिन्‍हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं। फिल्‍म के लेखक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर से रजनीश मिश्रा किसी फिल्‍म को डायरेक्‍ट कर रहे हैं। इससे इंडस्‍ट्री में ये चर्चा भी होने लगी है कि नये साल में रजनीश मिश्रा धमाका करने वाले हैं। वैसे खेसारीलाल यादव और रजनीश मिश्रा की जोड़ी को भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर पहले भी खूब सराहा गया है। वहीं, फिल्‍म के निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्‍म की 90 प्रतिशत शूटिंग लंदन में की गई है। बीते साल कोरोना की वजह से फिल्‍म एक साल आगे चली गई, मगर अब फिल्‍म भव्‍य पैमाने पर रिलीज की जायेगी।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्‍म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये की सिनेमेटोग्राफी वासु ने की है। को-प्रोड्यूसर रंजीत सिंह, राम अरोड़ा और मड्ज मूवीज है। पीआरओ रंजन सिन्‍हा और सर्वेश कश्‍यप हैं। फिल्‍म में लिरिक्‍स कुंदन प्रीत, प्‍यारे लाल यादव, यादव राज, अजीत हलचल और रजनीश मिश्रा हैं।

Khesari Lal Yadav Bhojpuri film Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye First look | फिल्‍म दुल्हिन वही जो पिया मन भाये का फर्स्‍ट लुक

Khesari Lal Yadav Bhojpuri film Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye First look
Khesari Lal Yadav Bhojpuri film Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye First look

Some Bhojpuri News for You

Top 20+ Dazzling Bhojpuri Actress With Name and Photo | भोजपुरी हीरोइन का नाम और फोटो
Top 50 Stunning Kajal raghwani photo and wallpaper
Bhojpuri Actress Monalisa Photo & Wallpaper | भोजपुरी मोनालिसा का फोटो
21+ Gorgeous Akshara Singh Photo & Wallpaper | अक्षरा सिंह का फोटो
New Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav Bhatijwa Ke Mausi Jindabad
List Of Bhojpuri Actor With Name And Photo | भोजपुरी हीरो का नाम और फोटो
Pawan Singh Photo & Wallpaper | पवन सिंह का फोटो
Anjana Singh Photo & Wallpaper | अंजना सिंह का फोटो
Latest Amrapali Dubey Photo & Wallpaper
Rani chatterjee Photo & Wallpaper | रानी चटर्जी का फोटो
खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय
पवन सिंह का जीवन परिचय
New Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav Tohar Sakhi Tohro Se Bis Badi Ho
Latest Kajal Raghwani Photo & Wallpaper
15+ Gorgeous Bhojpuri Heroine Monalisa Photo
Khesari Lal Yadav Photo & Wallpaper | खेसारी लाल यादव का फोटो
Nisha Dubey Photo & Wallpaper | निशा दुबे का फोटो
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का जीवन परिचय
New Bhojpuri Song Akshara Singh Call Kare Kya
No 1 Bhojpuri Heroine Kajal Raghwani
बिटिया छठी माई के | Bitiya Chhathi Mai Ke Bhojpuri Movie Trailer
Khesari Lal Yadav Movies List


लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म न्यूज़ (Latest Bhojpuri Film News) देखने के लिये हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।

Previous article‘भोजपुरी फ़िल्म इश्क़ में’ से पर्दे पर वापसी को तैयार हैं अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत
Next articleखेसारीलाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का प्रदर्शन शीघ्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.