निधि झा और गौरव झा अभिनीत भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया का टीज़र हुआ लांच

लूलिया गर्ल निधि झा अब दर्शकों के बीच गैंगस्टर दुल्हनिया के रूप में अवतरित होने वाली हैं और उनका साथ दे रहे हैं चॉकलेटी हीरो गौरव झा। जी हाँ, गौरव झा और निधि झा के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया का टीजर मशहूर म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने रिलीज किया है।

इस टीजर में निधि झा का धमाकेदार एक्शन दिख रहा है, साथ ही गौरव झा की भी जबरदस्त एंट्री देखने को मिल रही है। जिससे साफ पता चलता है कि यह फिल्म कुछ अलग कहानी के साथ दर्शकों भरपूर मनोरंजन करने वाली है।

Pawan Singh Biography

इस फिल्म में निधि केंद्रीय भूमिका में हैं और उनके नायक हैं गौरव झा। इस फिल्म में पहली बार निधि झा जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी। जी आर 8 फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता कुमार विवेक हैं तथा निर्देशक सौरभ सुमन हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार निधि झा और गौरव झा के साथ ग्लोरी मोहंता, संजय पांडेय, कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा, आर जे राज आदि हैं। फिल्म के गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी, संतोष पुरी, अशोक सिन्हा, शेखर मधुकर के लिखे गीतों को संगीत दिया है संगीतकार अमन श्लोक ने। छायांकन साहिल जे अंसारी, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है।

Previous articleNo 1 Bhojpuri Actor Pawan Singh Biography | Power star
Next articleभोजपुरी फिल्म किसमें कितना है दम की डबिंग पूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.