दिनेश लाल यादव को मिला बेस्‍ट एक्‍टर और अम्रपाली दुबे को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस अवार्ड

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Photo
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Photo

भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2017 का आयोजन 19 नवंबर को अथर्वा कॉलेज, मलाड वेस्‍ट मुंबई में किया गया है। इस दौरान फिल्‍म ”होगी प्यार की जीत” को बेस्‍ट फिल्‍म का अवार्ड मिला, जबकि दिनेश लाल यादव को बेस्‍ट एक्‍टर और अम्रपाली दुबे को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस चुना गया। बेस्ट पॉपुलर एक्टर पवन सिंह, बेस्ट पॉपुलर फीमेल रानी चटर्जी को दिया गया ! वहीं बेस्‍ट पॉपुलर पीआरओ संजय भूषण पटियाला को चुना गया।

इससे पहले भोजपुरी अवार्ड समारोह 2017 में डॉक्टर मधु चोपड़ा, उदित नारायण, दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू, यश कुमार, आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, संभावना सेठ, रानी चटर्जी, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय ,मनोज टाइगर, दुर्गा प्रसाद, सनोज मिश्रा, देव पांडेय, देव सिंह, स्वीटी छाबड़ा, अनारा गुप्ता, पप्पू यादव, जगदीस शर्मा ,स्वीटी सिंह, रोज़ा उस्मानी, ऋतू पांडेय, गिरीश शर्मा, जसवंत कुमार, सुजीत सिंह, राजकुमार आर पांडेय, असलम सेख, राहुल कपूर, अटलांटा, अली खान, सुरेंदर पाल, समेत भोजपुरी इंडस्‍ट्री के तमाम कलाकारों ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। साथ ही इन कलाकारों ने स्‍टेज पर अपने ठुमको से सबों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

बता दें कि भोजपुरी सिनेमा का शुरूआज सन 1962 में हुई थी, जब कई फिल्‍मों को बहुत सराहना मिली थी। उसके बाद भी भोजपुरी सिनेमा ने कई रंग देखे। मगर साल 2005 भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए एक ऐसा लैंड मार्क बन गया, जहां विनोद गुप्‍ता ने फिल्‍मकारों को सम्‍मानित करने ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड’ की शुरूआत की। तब भारतीय सिनेमा के इतिहास में बड़े आइकन दिलीप कुमार ने इस समारोह के उद्घाटन की दीप जलाई थी, जो आज तक बिना किसी रूकावट के सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा है। तब भोजपुरी सिनेमा महाकुंभ भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड के लोकप्रिय सुपर स्‍टार गोविंदा रह चुके हैं।

भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2017 के में अवार्ड की लिस्ट नाम के साथ

बेस्‍ट फिल्‍म होगी प्‍यार की जीत (राहुल कपूर)
बेस्‍ट डायरेक्‍टर इश्‍तियाख शेख’बंटी’ (होगी प्‍यार की जीत)
बेस्‍ट एक्‍टर मेल दिनेशलाल यादव (राम लखन)
बेस्‍ट एक्‍टर फीमेल आम्रपाली दुबे (बम बम बोल रहा है काशी)
फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू राम लखन (प्रवेशलाल यादव)
बेस्‍ट निगेटिव रोल अवधेश मिश्रा (ज्‍वाला)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर मेल ब्रिजेश त्रिपाठी (होगी प्‍यार की जीत)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर फीमेल शुभी शर्मा (दुल्‍हन चाही पाकिस्‍तान से)
बेस्‍ट कॉमेडी संजय महानंदा (राम लखन)
बेस्‍ट डेब्‍यू मेल निसार खान (शिव रक्षक)
बेस्‍ट डेब्‍यू फीमेल अंतरा बनर्जी (बम बम बोल रहा है काशी)
बेस्‍ट आईटम सीमा सिंह (गदर)
बेस्‍ट कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी फिल्‍म – शिव रक्षक, गाना – बत्ती बुतायेंगे ,
बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर राजकुमार आर पांडेय – दुल्‍हन चाही पाकिस्‍तान से ,
बेस्‍ट सिंगर मेल खेसारीलाल यादव – जब दिल में (खिलाड़ी),
बेस्‍ट सिंगर फीमेल कल्‍पना – पतिव्रता (आशिक आवारा)
बेस्‍ट गीतकार – पतिव्रता – आशिक आवारा (प्‍यारेलाल यादव)
बेस्‍ट डायलॉग लालजी यादव – दुल्‍हन चाही पाकिस्‍तान से
बेस्‍ट स्‍क्रीन प्‍ले ज्‍वाला – जगदीश शर्मा और सुरेंद्र मिश्रा
बेस्‍ट स्‍टोरी बम बम बोल रहा है काशी – संतोष मिश्रा
बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी इच्‍छाधारी – आर आर प्रिंस
बेस्‍ट एडिटिंग खिलाड़ी – प्रीतम नाइक
बेस्‍ट ऑडियोग्राफी होगी प्‍यार की जीत – राजेंद्र प्रसाद
बेस्ट पुब्लिसिटी नरसू धर्म के सौदागर !
बेस्ट पॉपुलर पी.आर.ओ. संजय भूषण पटियाला
बेस्ट पॉपुलर एक्टर पवन सिंह
बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी
बेस्ट पॉपुलर डिस्बुटर राजेश पप्पू
बेस्ट पॉपुलर गाना रत्नाकर कुमार वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड ( छलकता हमरो जवनिया )
बेस्ट पॉपुलर निर्माता विवेक रस्तोगी
बेस्ट पॉपुलर न्यूज़ पेपर संजू सिंह ( हमारा महानगर )

Dinesh Lal Yadav got Best Actor Award and Best Actress Award for Amrapali Dubey

Previous articleभोजपुरी फिल्म रंगीला के रंग में रंगा भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस
Next articleपावरस्टार पवन सिंह को मिला पॉपुलर एक्‍टर का आवार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.