धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा 21 नवंबर को करेंगी शादी

Dhadkan Girl Shikha Mishra
Dhadkan Girl Shikha Mishra

धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा आगामी 21 नवंबर को सात फेरों के साथ विवाह के पवित्र बंधन परिणय-सूत्र में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की खबर सुनकर हर कोई बहुत खुश है। उनको व्याह की अग्रिम बधाईयां भी आने लगी हैं। स्वयं शिखा भी आजकल दिल्ली और मुंबई में नानाप्रकार की खरीददारी में जुटी हुई हैं। वे शुभ विवाह को लेकर बहुत एक्साईटेड हैं।

मिली खबरों के अनुसार शिखा मिश्रा 21 नवंबर 2017 को अपने गृह जनपद ऋषिकेश, हरिद्वार में घर परिवार की सहमति से अपने सपनों के राजकुमार के संग अरेंज मैरिज कर रही हैं।
एक सवाल के जवाब में शिखा मिश्रा ने अपने होने वाले वर यानि अपने पति के बारे में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए मुस्करा कर कहती हैं कि ‘चंद दिनों में सब को पता चल ही जायेगा।’

फिलहाल जहां तक पता चला है कि शिखा मिश्रा के होने वाले पति सरल व मधुर व्यक्तित्व के धनी, बहुत ही समझदार एवं सुलझे हुए व्यक्ति व एक सफल व्यवसायी हैं।
दूसरे सवाल के जवाब में शिखा ने बताया कि वे विवाह के बाद भी अपना फिल्मी करियर नहीं छोड़ेंगी। अभिनय के साथ फ़िल्म निर्माण भी करती रहेंगी और अपने पति के कारोबार में भी साथ देंगी। हम सभी की तरफ से उन्हें वैवाहिक जीवन व सुखद भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा ने इसी वर्ष सुपरस्टार पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म धड़कन का निर्माण किया था और वे खुद फिल्म की हिरोइन भी थीं। शिखा मिश्रा के बारे में आप सभी को बता दूं कि वे उत्तराखंड, ऋषिकेश की निवासी हैं। मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में उन्हें बेस्ट फोटोजनिक फेस का अवार्ड भी मिला था। उसके बाद 2009 में मुंबई आकर उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया।

बिना किसी गॉडफादर के अपने टैलेंट के दम पर वे अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुईं। पिछले तीन साल पहले शिखा ने भोजपुरी सिनेजगत में बतौर नायिका पदार्पण किया और उन्होंने बहुत ही सूझबूझ के साथ गिनी चुनी फिल्मों में काम किया। उनकी रिलीज हुई भोजपुरी फिल्में दीवाना 2, कहिया बियाह बोला करबा, दौलत की जंग, धड़कन आदि हैं तथा शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली भोजपुरी फिल्में बॉर्डर पार सजनी हमार, इश्क़ वाले आदि हैं।

शिखा मिश्रा की बतौर मुख्य नायिका जनवरी 2018 में हिंदी फिल्म ‘सब सेटिंग है’ भव्य पैमाने पर जी द्वारा रिलीज जायेगी।

Dhadkan Girl Shiksha Mishra will marry on November 21

Previous articleमहिलाओं की पसंद भोजपुरी फिल्‍म आर पार के माला चढ़ईबो गंगा मईया
Next articleमेरे दिल के करीब हैं भोजपुरी फिल्म रब्बा इश्क़ ना होवे: ऋतू सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.