अभिनेता सत्येंद्र सिंह और सिजलिंग पूनम दुबे और अरजनी मेहता अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘घात’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लांच हो गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी, जिन्होंने दिनेश केसवानी को उनके बर्थडे पर शुभकामनाएं दी और फिल्म ‘घात’ की सफलता की कामना की। बता दें कि दिनेश केसावनी के अलावा डिंपल लाल चंदानी और विजय कुमार भी इस फिल्म के निर्माता हैं, जो एस बी एन पिक्चर्स एंड एस बी ए मोशन पिक्चर्स के बैनर तली बनी है। हालांकि फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म भौजी विधाता के जरिये महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी ऋतु सिंह
फिल्म ‘घात’ के लेखक राजेश पांडेय हैं, जबकि सह निर्माता दतातरे उदयगिरी और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।
फिल्म में सत्येंद्र सिंह ,रजनी मेहता, पूनम दुबे ,प्रकाश जैश, अक्षय केसवानी, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, नेहा मेहता, आर के गोस्वामी, सुनिता सिंह, नीरज यादव, शैलेश राणा, मनोज राणा, साहिल शेख, एडवोकेट राजेश पांडेय, नीतू सिंह व ओम पांडेय (बाल कलाकार), ग्लौरी मोहंता, सीमा सिंह और अर्चना प्रजापति मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी।
देखिये: भोजपुरी फिल्म दुल्हिन गंगा पार के का ट्रेलर
जबकि दिनेश केशवानी फिल्म ‘घात’ में गेस्ट के रूप में दिखेंगे। फिल्म का गीत प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि धनंजय मिश्रा ने संगीत से इसे सजाया है। वहीं, पप्पू खन्ना और संजय कोर्वे ने नृत्य निर्देशन किया है। डीओपी नरेंद्र पटेल, एडिटिंग गोविंद दुबे और एक्शन शहाबुद्दीन शेख का है