गौतम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म सन्देश कंपलीट होकर सेंसर से पारित हो चुकी है। अविनाश शाही-ंउचयकल्पना शाह की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म 2022 में दिल्ली, बिहार, यू.पी. व मुंबई में सर्वत्र प्रदर्शित होगी।
भोजपुरी फिल्म सन्देश के मुख्य कलाकार
अन्य कलाकार हैं प्रमोद माउथो, दीपक भाटिया, रवीन्द्र अरोड़ा, अमित बिग बी, ज्योति ठाकुर, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, राम विश्वकर्मा, राधेश्याम गुप्ता, अशोक चतुर्वेदी, बसंत कुमार, कर्ण मिश्रा, वासु यादव और डांसिंग क्वीन सीमा सिंह।
निर्माता आर.बी. गौतम की इस फिल्म के कथाकार अनिल विश्वकर्मा, निर्देशक लखीचंद ठाकुर, सहायक निर्देशक अमृतलाल अमन व संगीतकार विपिन बिहारी व माधव सिंह राजपूत हैं। नृत्य निर्देशक फिरोज खान, मेकअप डी.पी.टी. ब्यूटी जोन एवं छायांकन बिरजू चौधरी व पंकज जोशी का है।
इस फिल्म के मुख्य कथानक के बारे में निर्माता आर.बी. गौतम ने बताया कि इसका विषय शिक्षा के पिछड़पेन पर आधारित है। मूलतः यह महिला चरित्र प्रधान फिल्म है, जिसमें सामाजिक शिक्षा के प्रसार को दिखाया गया है। अशिक्षित समाज में अनेक समस्यायें जन्म लेती हैं। गांव में स्त्रियों की दुर्दशा व पिछड़ेपन का मुख्य कारण अशिक्षा ही है। आज के समाज में सभी वर्ग का शिक्षित होना बहुत जरूरी है, तभी समाज और देश की तरक्की संभव है। फिल्म पूरी तरह से सामाजिक, पारिवारिक व मनोरंजक है। इसमें 7 मधुर कर्णप्रिय गीत हैं। फिल्म का भव्य प्रदर्शन आगामी 2022 में सर्वत्र किया जाएगा।
भोजपुरी की सुपरहिट फिल्में देखने के लिए क्लिक कीजिये
पढ़िये : पवन सिंह का जीवन परिचय
पढ़िये : अक्षरा सिंह का जीवन परिचय
पढ़िये : खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय
Must see:
- Akshara singh Photo & Wallpaper
- Monalisa Photo & Wallpaper
- Kajal raghwani photo and wallpaper
- Rani chatterjee Photo & Wallpaper
- Anjana Singh Photo & Wallpaper
- Amrapali Dubey Photo & Wallpaper
भोजपुरी हीरोइन का फोटो देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
भोजपुरी गाने सुनने के लिए क्लिक करें
Some Bhojpuri News for You
लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म न्यूज़ (Latest Bhojpuri Film News) देखने के लिये हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें