19 जनवरी को बिहार तथा झारखण्ड में रिलीज़ होगी भोजपुरी फ़िल्म ग़ज़ब क प्यार

Bhojpuri film Gajab Ke Pyaar will be released in Bihar and Jharkhand on Jan 12
Bhojpuri film Gajab Ke Pyaar will be released in Bihar and Jharkhand on Jan 12

भोजपुरी फ़िल्म ग़ज़ब क प्यार इसी महीने 12 तारीख को बिहार तथा झारखण्ड में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फ़िल्म की रिलीज़ डेट टाल दिया गया था । फ़िल्म के डिस्ट्रीब्यूटर संजय लालटन (सरगम फ़िल्म्स) ने फ़िल्म रिलीज़ की तारीख आगे बढ़ाने की वजह, बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंढ और कोहरा बताया था। उन्होंने यह भी कहा था की मकर संक्रांति के बाद ठंढ थोड़ी कम हों जाएगी और इसके बाद ही फ़िल्म रिलीज़ करना ठीक रहेगा। अब फ़िल्म की रिलीज़ अगली तारीख घोषित हो गयी है।

भोजपुरी फ़िल्म ग़ज़ब क प्यार 19 जनवरी को बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।

ये भी पढ़े: अरविन्द अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म स्वर्ग का प्रदर्शन 12 जनवरी से बिहार, झारखण्ड व नेपाल में

फ़िल्म विश्वकेतु एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बनी है जिसका निर्देशन रजनीश ने किया हैं और कहानी विनोद मौर्या ने लिखा है। फ़िल्म में सिनेमैटोग्राफी बबलू राजभर ,ऐक्शन सतीश, आर्ट राज किशोर शर्मा, मेकअप अरविंद कुमार, पप्पू शर्मा, तथा रानी पांडे का है। डायलॉग प्रदीप गुप्ता द्वारा लिखा गया है। सामाजिक मुद्दे पर बनी यह फ़िल्म पारिवारिक तथा मनोरंजक है जो सभी वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी।

फ़िल्म का म्यूज़िक कर्णप्रिय तथा काफी मनमोहक है जिसे ‘टीम फ़िल्म भोजपुरी’ ने लॉन्च किया है।

इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में विनोद मौर्या, सौरभ गुप्ता, तृप्ति राजपूत परमार, दामिनी ठाकुर, हर्षिता श्रीवास्तव, पप्पू यादव, चंद्रकांत यादव, नज़र अब्बास आज़मी, सुनील चौधरी, अवकाश यादव, इला पांडेय, नीलम पांडेय हैं। इस फ़िल्म का पि.आर.ओ. संजना सिनेग्लोबल है।

Previous articleअरविन्द अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म स्वर्ग का प्रदर्शन 12 जनवरी से बिहार, झारखण्ड व नेपाल में
Next articleकलs कलs भतार बदलईया | Kala Kala Bhatar badlaiya

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.