Home Bhojpuri videos Bhojpuri movie trailer भोजपुरी फिल्म छोटकी ठकुराईन का ट्रेलर हुआ रिलीज़

भोजपुरी फिल्म छोटकी ठकुराईन का ट्रेलर हुआ रिलीज़

भोजपुरी फिल्म छोटकी ठकुराईन का पोस्टर
भोजपुरी फिल्म छोटकी ठकुराईन का पोस्टर

आशुतोष सिंह निर्मित और शम्स दुर्रानी के निर्देशन में बनकर तैयार भोजपुरी की बड़ी मल्टीस्टारर फ़िल्म छोटकी ठकुराईन का ट्रेलर आउट कर दिया गया है। फ़िल्म के ट्रेलर में सुपर स्टार यश कुमार, सुशील सिंह और अंजना सिंह का ठाकुरों वाला स्वैग खूब नज़र आया, तो फ़िल्म की कहानी का लीड किरदार भी बेहद दमदार नज़र आया। फ़िल्म के इस सेंट्रल किरदार को सुपर हॉट एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने प्ले किया है, जो सुशील सिंह के अपोजिट ठकुराईन की भूमिका में काफी आकर्षक नज़र आईं हैं।

फ़िल्म की कहानी एक गांव के जुल्मी ठाकुर की मालूम पड़ती है, जिसके अत्याचार के खिलाफ आवाज उनके घर से भी बुलंद होती है। और यह आवाज उठाने वाला कोई और नहीं, खुद ठाकुर की छोटी ठकुराईन ही होती हैं। ट्रेलर के हिसाब से देखा जाय तो, फ़िल्म में और भी कई शेड्स देखने को मिलेंगे। भोजपुरी की हॉट केक अंजना सिंह इस में IPS के किरदार में हैं। यश कुमार की भूमिका भी इस फ़िल्म में बेहद अहम है। फ़िल्म के गाने और डायलॉग भी कमाल के हैं। इसका ट्रेलर इस बात की ओर इशारा करता है कि यह फ़िल्म साल 2020 की पहली बड़ी मल्टीस्टारर फ़िल्म साबित हो सकती है।

भोजपुरी फिल्म छोटकी ठकुराईन का ट्रेलर

वेब म्यूजिक से जारी फ़िल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ के लिए एक बड़ी खबर और है कि फ़िल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। यह फ़िल्म और उसके कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। वहीं फ़िल्म का ट्रेलर भी खूब वायरल हो रहा है। दर्शकों ने भी इस फ़िल्म के ट्रेलर को सराहा है, यही वजह है कि फ़िल्म का ट्रेलर वायरल हो चुका। हालांकि अभी इस फ़िल्म का रिलीज डेट आना बांकी है, इसको लेकर खुद फ़िल्म के डायरेक्टर शम्स दुर्रानी का मानना है कि फ़िल्म इतनी ज्यादा बेहतरीन बनी है कि यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड दर्ज कराएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे इस फ़िल्म का रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे। एक्शन दिलीप यादव का है। फ़िल्म के खूबसूरत गीत के गीतकार बीरेंद्र पांडेय और पंकज प्रियदर्शी हैं और संगीतकार धनंजय मिश्रा हैं।

आपको बता दें कि माँ विंध्यवासिनी फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ के प्रोड्यूसर आशुतोष सिंह और को – प्रोड्यूसर गीता देवी हैं।

भोजपुरी फिल्म छोटकी ठकुराईन के मुख्य कलाकार

फ़िल्म में यश कुमार, अंजना सिंह, रानी चटर्जी, सुशील सिंह के साथ आशुतोष सिंह,ग्लोरी मोहंता, पिंकी सिंह, रेखा सिंह, असद खान टाइगर, सत्येंद्र गुप्ता, अभय सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद और शैलेश राणा मुख्य भूमिका में हैं।

इसकी कहानी जितेंद्र सुमन और रूप सागर निषाद ने लिखी है।

भोजपुरी फिल्म छोटकी ठकुराईन का पोस्टर

ये भी देखें:
खेसारी लाल यादव का गाना
भोजपुरी हीरोइन का नाम और फोटो
भोजपुरी हीरोइन का वॉलपेपर
बेवफा सनम हो गइलू
कल्लू का गाना कदुआ के रस
देखिये सुपर हिट कल्‍लू का गाना जान लोगी क्‍या हो
खेसारी लाल यादव का गाना ओढ़नी के रंग हरीहर बा

लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म न्यूज़ (Latest Bhojpuri Film News) देखने के लिये हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।

Must See:
Kajal raghwani photo and wallpaper
Kajal Raghwani Hot Photo

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version