भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा की मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू

Arvind akela kallu starrer bhojpuri film main nagin tu sapera shooting starts with muhurt
Arvind akela kallu starrer bhojpuri film main nagin tu sapera shooting starts with muhurt

भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और निर्माता व निर्देशक अरविन्द चौबे की हिट जोड़ी में एक नई बेहतरीन भोजपुरी फिल्म का आगाज़ हुआ है। इस फिल्म में नाग – नागिन का रोमांटिक प्रेम प्रसंग सिनेप्रेमियों को बहुत रोमांचित करेगा।

भोजपुरी फ़िल्म जगत के चर्चित निर्माता व निर्देशक अरविंद चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियांशी मुबीज के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा का शुभारंभ महूर्त के साथ एक विशेष गाने की शूटिंग कर के किया गया। अरविन्द अकेला कल्लू और लूलिया गर्ल निधि झा के साथ गाने का फिल्मांकन किया गया, जिसमे नवोदित अदाकारा चाँदनी सिंह भी नज़र आएंगी। जिसकी कोरियोग्राफी राम देवन मास्टर ने किया है।

नाग नागिन के अनोखी कहानियों पर बन रही इस भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा को लेकर निर्माता व निर्देशक अरविंद चौबे ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि यह फ़िल्म नाग नागिन को सपेरा से कितना लगाव रहता है और क्यो रहता है? इन सभी गतिविधियों को फ़िल्म में दर्शया जायेगा। भोजपुरिया दर्शको को ध्यान में रखकर फ़िल्म का कर्ण प्रिय गीत संगीत भी बनाया गया है। जो काफी मधुर है।

इस फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर है जबकि संगीतकार छोटे बाबा हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय हैं। इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू, निधि झा, चाँदनी सिंह और नीरज यादव हैं।

Arvind akela kallu starrer Bhojpuri film Main nagin tu sapera shooting starts with muhurt.

Previous articleNo 1 भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का जीवन परिचय
Next articleगौरव झा और ऋतू सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ओ साथी रे को मिली अच्छी ओपनिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.