पराग पाटिल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जाने माने निर्देशकों में से आते हैं, जिनकी भोजपुरी फिल्म सरकायलो खटिया जाड़ा लागे से 20 अप्रैल सिनेमाघरों में होगी। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, शुभम तिवारी, ऋतु सिंह और किरण सिंह मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। लेकिन फिल्म से पराग पाटिल को काफी उम्मीदें हैं। वे कहते भी हैं कि अभी तक उन्होंने जितनी भी फिल्में की हैं, उन सब से अलग है फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लागे’। इसलिए वे फिल्म को लेकर एक्साइटेड भी हैं। पराग पाटिल की फिल्मों की यूएसपी उनकी मजबूत पटकथा और दमदार संवाद होता है, जिसके दम पर उन्होंने कई हिट फिल्में दी है।
पराग पाटिल ने भोजपुरी फिल्म सरकायलो खटिया जाड़ा लागे के बारे में कहा कि इस फिल्म को लेकर फिल्म की पूरी कास्ट एक्साइटेड है। फिल्म तैयार है और अब यह दर्शकों के सामने होगी। लेकिन अगर सेट की बात करें, तो फिल्म की शूटिंग से लेकर मेकिंग तक हमने खूब मस्ती की और एक बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए पूरी कास्ट ने पुरजोर मेहनत की है। हमने इस फिल्म को एकदम अलग और नये तरीके से बनाया है। फिल्म में कल्लू और ऋतु सिंह के अलावा शुभम तिवारी और किरण सिंह की केमेस्ट्री शानदार है। लव सीन भी हमने बेहद साफ सुथरे तरीके से शूट किया है।
उन्होंने बताया कि फिल्म में एक्शन का भी भरपूर डोज दर्शकों को मिलेगा। मुझे फिल्म के दौरान निर्माता ओम प्रकाश तिवारी का जबरदस्त सपोर्ट मिला, जिसकी वजह से मैंने अपने विजन को पर्दे पर उतारा है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इसको देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि फिल्म बड़ी हिट होगी। फिल्म के गाने और डायलॉग्स लोगों के दिल को छूने वाले हैं।
3 फिल्म इंटरटेंमेंट, शांति मोशन पिक्चर्स के एसोसिएशन के साथ ओम सिने एंटरटेमेंटस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म सरकायलो खटिया जाड़ा लागे में अरविन्द अकेला कल्लू, शुभम तिवारी, ऋतु सिंह, किरण सिंह, आयुषी तिवारी, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, पराग पाटिल, राकेश त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में संगीत सावन कुमार ने दिया है। गीत आज़ाद सिंह, श्याम जी श्याम, प्यारे लाल यादव, पिंटू गिरी ने लिखे हैं, जबकि उसमें आवाज अरविंद अकेला कल्लू, प्रियंका सिंह, सावन कुमार, ममता राउत, शुभम तिवारी, रंजीता शर्मा, अलका झा, आलोक कुमार, किरण साहनी ने दिया है। पटकथा व संवाद राकेश त्रिपाठी, फाइट दिलीप यादव, डांस रिक्की गुप्ता, अशोक मयंक, कला अंजनी तिवारी का है।