पवन सिंह की माँ तुझे सलाम चौथे सप्ताह में

पवन सिंह की माँ तुझे सलाम
पवन सिंह की माँ तुझे सलाम

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार व बॉक्स ऑफिस किंग पवन सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया की वाकई वे बॉक्स ऑफिस के रीयल बादशाह हैं। जी हां, बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म माँ तुझे सलाम बिहार, झारखंड में सुपरहिट चौथे सप्ताह में भी धूम मचाये हुए है।

पवन सिंह की माँ तुझे सलाम
पवन सिंह की माँ तुझे सलाम

इस फिल्म में पवन सिंह एकदम एक्शन अवतार में हैं। उनके रोबीले संवाद सिनेमाघरो में गूँजते रहते हैं और दर्शकों को भूब भा रहा है। दर्शक पवन सिंह के एक्शन को खूब पसंद करते हैं, यही वजह है कि सिनेप्रेमियों के चहेते पवन सिंह हर फिल्मों में अलग अलग लुक और खरतनाक एक्शन व स्टंट करते हुए दिखते हैं। बरहाल इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी जगत के दो हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह और मधु शर्मा की जोड़ी है।

फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा हैं, जबकि निर्देशक असलम शेख हैं। यह फिल्म देखकर दर्शक बाहर निकलते हुए बेबाक कह उठते हैं कि पवन सिंह ने बहुत अच्छा काम किया है। यह फिल्म हर किसी को देखनी चाहिए। ऐसी फिल्म बनने से हिंदू मुस्लिम में एकता का संचार होता है।

विदित हो कि पवन सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्में लोहा पहलवान, मैंने उनको सजन चुन लिया, राजा, शेर सिंह, शपथ, बॉस आदि हैं।

Previous articleपवन सिंह की भोजपुरी फिल्म बॉस का भव्य मुहूर्त वाराणसी में संपन्न
Next articleNo 1 Hero Pawan Singh Movie Balamua Tohre Khatir Wallpaper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.