अवधगंगा फिल्म के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘इश्क नचाए बीच बाज़ार’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक लखनऊ के हेड ऑफिस में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री माध्यामिक शिक्षा के निजी सचिव पवन कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई एवं फ़िल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। फर्स्ट लुक बेहद धांसू है और यह दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसलिए यह सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रही है।
आपको बता दें कि इस फ़िल्म के निर्माता दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल है और निर्देशन स्टाइलिश फिल्म निर्देशक सचिन यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि हमारी फ़िल्म मनोरंजन का एक बेहतरीन पैकेज है। इसके गाने से लेकर संवाद तक बेहद सार्थक हैं। एक्शन , इमोशन और ह्यूमर शानदार है। फ़िल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आएगा। हम दर्शकों से अपील करेंगे कि आप हमारी फ़िल्म को जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें। यह बेहद सामाजिक एक्शन फिल्म है।
इश्क नचाए बीच बाज़ार
की मुख्य भूमिका में दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल और प्रतिष्ठा ठाकुर की जोड़ी गजब की देखने को मिलेगी। सपोर्टिंग स्टार बेहतरीन एक्टर विलन की भूमिका में विनीत विशाल और अयाज़ खान है। वहीं फिल्म में अनूप अरोरा, बृजेश त्रिपाठी , सत्य प्रकाश सिंह, प्रिया वर्मा , संतोष पहलवान, रजनीश सिंह, धर्मेंद्र गोरखपुरी, राम सिंह चौधरी बबलू यादव , सुधा पाल और रुची सिंह भी हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। लेखक मनोज पांडेय , एक्शन अरुण सिंह, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी, डी ओ पी डी के शर्मा हैं। आप लोगों को एक बेहतरीन लव स्टोरी बहुत जल्द रुपहलेपर्दे पर देखने को मिलेगी।
Some Bhojpuri News for You
लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म न्यूज़ (Latest Bhojpuri Film News) देखने के लिये हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।