चांदनी सिंह के म्युजिक विडियो ने बनाया रिकॉर्ड

चांदनी सिंह
चांदनी सिंह

म्युजिक वर्ल्ड में अपने हॉट और बोल्ड अंदाज से सबको दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेस चांदनी सिंह का नया गाना ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ ने यू-ट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस गाने को अब तक 44,179,494 बार देखा गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी चांदनी सिंह के इस गाने ने धूम मचा रखा है। इस गाने में चांदनी सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। आदि शक्ती म्युजिक कंपनी द्वारा जारी इस म्युजिक विडियो को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

वैसे बता दें कि चांदनी सोशल मीडिया पर वहुत कम एक्टिव रहती हैं, मगर वे अपने फैंस को उनके सवालों का जवाब जरुर देती हैं। पिछले दिनों अपनी फिल्म मैं नागिन तु सपेरा के सेट पर अरविन्द अकेला कल्लू के साथ वे फेसबुक पर लाईव हुयीं और बिंदास अंदाज में लोंगो के सवालों का जबाव दिया। म्युजिक एलबम पलंग करे चोंए चोंए से चर्चा में आयी भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह का पहला म्युजिक विडियो निकला भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के साथ ही । नवंबर 2016 में आये इस म्युजिक एलबम डोली में गोली मार देव रिलीज हुआ तो हरतरफ चांदनी की चर्चा होने लगी।

इसके बाद चांदनी ने आधा दर्जन से ज्यादा म्युजिक विडियो किये जिसने यू ट्यूब पर सनसनी मचा दिया जिसमें छोड़कर यादव जी मरद असली आके बाबू साहब से फंसली ने तो काफी बवाल मचा दिया। इन दोनो म्युजिक विडियो के अलावा चांदनी सिंह ने चटाई ओढ़, आजईतु, नन्दी कहां जाली किया तथा इस साल का उनका सबसे बड़ा हीट म्युजिक विडियो है खेशारीलाल यादव के साथ ही पलंग करे चोंए चोए और अब मिलते मरद हमके भूल गईलू के कामयाबी ने चांदनी सिंह को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस म्युजिक विडियो की सफलता से काफी उत्साहित हैं चांदनी सिंह। हाल में ही चांदनी सिंह ने अपना आफिशियल चैनल चांदनी सिंह आफिशियल के नाम से भी लांच किया है जिसको फालो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Previous articleChhalakata Hamro Jawaniya 2 Bhojpuri HD Video Song | Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani
Next articleभोजपुरी फिल्‍म मेंहदी लगा के रखना – 2 का ट्रेलर हुआ वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.