युवा दिलों की धड़कन भोजपुरिया युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू अभिनीत भोजपुरी फिल्म स्वर्ग के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया है। राम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। इस फ़िल्म को लेकर कल्लू अतिउत्साहित हैं। उनके साथ आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, ऋतू सिंह, निधि झा और आइटम क्वीन सीमा सिंह के अभिनय व गानों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – 9 फरवरी को होगी रिलीज़ भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी
भोजपुरी सिने जगत में सबके चहेते रहे दिवंगत फिल्म निर्देशक शाद कुमार को श्रद्धांजलि दी गई है। फिल्म का प्रदर्शन 26 जनवरी से बिहार, झारखंड एवं नेपाल के सिनेमाघरों में रेणु विजय फिल्म्स द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्माण के दिनों से ही चर्चा में रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म स्वर्ग के निर्माता रामअवध वी प्रजापति तथा दिवंगत निर्देशक शाद कुमार व राजेश पटेल हैं। फिल्म के लेखक लालजी यादव हैं।
फिल्मों के जानेमाने गीतकार प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी, श्याम देहाती और मुन्ना दूबे ने फिल्म के गीत को लिखा है जबकि भोजपुरी के मशहूर संगीतकार छोटे बाबा और श्याम देहाती ने मधुर संगीतों से सजाया है। कला नाजिर खान व नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ हीरा यादव का है। फिल्म के मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं तथा प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।
यह भी पढ़ें – अरविन्द अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म स्वर्ग को बिहार व नेपाल में अच्छी ओपनिंग
फिल्म के मुख्य कलाकार युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू, स्टाईलिश स्टार आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, अभिलाषा, संजय पाण्डेय, गोपाल राय, अनूप अरोड़ा, किरण यादव, पल्लवी आदि हैं। मुख्य आकर्षण आईटम क्वीन सीमा सिंह एवं मेहमान कलाकार बबली गर्ल ऋतू सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा हैं।
Arvind Akela Kallu won the heart of the audience in Bhojpuri film Swarg.













